झारखण्ड- बिहार के संयुक्त नेता राम अवधेश सिंह की मौत पर उठाया यह कदम
आवाज डेली टीम
बरही। एक साथ बरही चौकीदार संघ के दर्जनों लोगों ने शुक्रवार को अपना मुंडन करा लिया। झारखण्ड- बिहार के संयुक्त नेता राम अवधेश सिंह की मौत पर यह कदम इन्होने उठाया है।
बरही अंचल के चौकीदार, दिग्वार व दफादार संघ ने जवाहर घाट में अपने नेता राम अवधेश सिंह की मृत्यु के दसवीं पर शोक सभा का आयोजन किया। चौकीदार संघ के अध्यक्ष महादेव यादव के नेतृत्व में अंचल के सभी चौकीदारों ने अपने सर का बाल मुड़वाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
चौकीदारों ने कहा कि राम अवधेश सिंह बिहार, झारखण्ड, यूपी व बंगाल के वरिष्ठ नेता रह चुंके है। अपने सरल स्वभाव के बदौलत वह विधानसभा, लोकसभा व राज्य सभा का भी प्रतिनिधित्व किया था। बरही चौकीदार संघ के अध्यक्ष महादेव यादव ने कहा कि राम अवधेश सिंह हमेशा दबे- कुचले लोगों का आवाज बनकर लोगों के सामने लाने का काम किया करते थे।
अन्याय के खिलाफ हमेशा आंदोलन करने का काम किया करते रहे है। यह उन्हें एक श्रद्धांजलि है।