Saturday, April 1, 2023
Home स्थानीय खबरें छह साल की बेटी ने कहा पापा और अन्य ने मिलकर...

छह साल की बेटी ने कहा पापा और अन्य ने मिलकर की मा की हत्या

केरेडारी के नावाडीह गांव में महिला की हत्या, प्राथमिकी दर्ज

आवाज टीम
केरेडारी। प्रखंड अंतर्गत चट्टीबारियातु पंचायत अन्तर्गत नावाडीह गांव में बुधवार की देर शाम एक विवाहिता 26 वर्षीया विल्सी देवी पति लखन महतो एंव उनके घर वालो ने पीट- पीटकर उसकी हत्या कर दी।विवाहिता के परिजनों ने थाना में आवेदन देकर कहा कि कई बार पति- पत्नी के बीच आपसी विवाद चलते आ रहा था।

परिजनों ने कई बार इस मालले को पंचायत के माध्यम से सुलझाया था। उसके बावजूद भी उसका पति मारपीट करता था। विवाहिता का मायके केरेडारी प्रखंड के बुकरु गांव था। जिसका 12 साल पहले शादी हुई थी, उसकी 6 वर्षीया पुत्री सीमा कुमारी ने बताया कि बुधवार को देर शाम अचानक सी आपसी विवाद हुआ था और बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर मारपीट कर हत्या कर दी गयी।

घटना के सूचना मिलते ही केरेडारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और इस मामले को संज्ञान में लेते हुए विवाहित के परिजनों के लिखित आवदेन के अनुसार मामला दर्ज किया गया। अभियुक्त में लखन महतो , शुक्र महतो दोनो भाई पिता पुरुन महतो सास पुसनी देवी,पति स्व पुरुन महतो ,तीनो चट्टीबारियातु थाना केरेडारी (4) सीताराम महतो पिता स्व जीवलाल महतो किशुनपुर टंडवा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं ।

इन सभी पर कांड संख्या 75/20 दिनांक 22/7/2020 धारा 302/34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया। केरेडारी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

निवर्तमान एसपी कार्तिक एस को दी गई भावभीनी विदाई, समारोह

हज़ारीबाग(आवाज़ डेली)। रविवार की देर शाम शुरू हुआ पूर्व एसपी कार्तिक एस का विदाई समारोह रात्रि पौने 11 बजे तक चला। जिसमें...

बड़कागांव के पूर्व विधायक के चालक की जमीन विवाद में गोली मारकर हत्या

हज़ारीबाग (आवाज़ डेली)। बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो के चालक राहुल साव की जमीन विवाद में गोली मारकर रविवार की देर शाम...

झारखंड के सियासत की हांडी में फिर पक रही खिचड़ी, खेला होबे

रांची/ हज़ारीबागझारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। क्योंकि झारखंड के सियासत की हांडी में एकबार फिर पक रही खिचड़ी। खेला...

पतरातु डैम से जिस युवती की मिली लाश, वह निकली हजारीबाग मेडिकल काॅलेज की छात्रा

आवाज डेलीहजारीबाग । पतरातू डैम में 26 वर्षीया जिस युवती का हांथ- पैर बांधकर उसकी लाश डैम में फेंक दिया गया था,...

Recent Comments

error: Content is protected !!