आवाज डेली
हज़ारीबाग। नगर निगम के प्रधान लिपिक संजय कुमार का शुक्रवार को निधन हो गया। 45 वर्षीय संजय हनुमान मंदिर के पास कुम्हारटोली के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि वे काफी दिनों से जीभ के कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज़ रांची में चल रहा था।
छठ में उनके निधन का खबर आते ही नगर निगम के साथ – साथ उन्हें जाननेवाले गम में डूब गए और शोक – संवेदना व्यक्त करने का तांता लग गया।