विजय
टंडवा(आवाज) : कबरा गांव का रहने वाला मनु कुमार के द्वारा अथक प्रयास से स्व निर्मित एलईडी बल्ब बनाकर पूरे टंडवा प्रखंड के गांव तक उचित मूल्य पर उपलब्ध करा रहे हैं।
उनके इस सफलता के लिए स्थानीय निवासी गौरवान्वित हैं । दुकान पर भाजपा टंडवा मण्डल अध्यक्ष गोविंद तिवारी के साथ सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा मनु कुमार का उत्साहवर्धन किया जा रहा है।
इसे लेकर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन के अभियान के तहत आहूत कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिमरिया विधानसभा के विधायक किसुन कुमार दास मुख्य रूप से उपस्थित थे ।
उन्होंने कहा कि आज के दिन भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लोकल फॉर वोकल अर्थात देश में या क्षेत्र में निर्मित वस्तुओं का उपयोग करने के लिए सभी कार्यकर्ता के द्वारा सबों को प्रेरित किया जा रहा है। विधायक ने मनु कुमार के प्रयास का प्रशंसा की एवं हर संभव मदद करने के लिए कहा। ताकि मनु कुमार के द्वारा अधिक से अधिक संख्या में स्वनिर्मित एलईडी बल्ब का उत्पादन हो तथा लोग बाहरी एलईडी बल्ब पर निर्भर नहीं रहे
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष गोविंद तिवारी अक्ष्यवत पांडे विजय पांडे रजमनिं सिंह भागवत प्रसाद गुप्ता रामचंद्र प्रसाद गुप्ता जयप्रकाश तिवारी अरविंद सिंह संजय कुमार पांडे रामदास राणा देव नाथ महतो मनीष कुमार शिव प्रसाद गुप्ता विजय साहू हेमराज साहू आदित्य साहू गोपाल सिंह धनज्य चौबे आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।