Monday, May 29, 2023
Home अजब गजब डिप्रेशन में खुद को मुर्गी समझकर उस जैसी हरकतों के साथ चुगने...

डिप्रेशन में खुद को मुर्गी समझकर उस जैसी हरकतों के साथ चुगने लगी दाना

सिने स्टार सुशांत राजपूत की मौत के बाद हर ओर अब डिप्रेशन की चर्चा, ऐसी अवस्था जो इंसान भीतर से देती है तोड़

आवाज डेली टीम
हज़ारीबाग।
सिने स्टार सुशांत राजपूत की मौत के बाद हर ओर अब डिप्रेशन की चर्चा है। यह एक ऐसी अवस्था जो इंसान भीतर से तोड़ देती है और डिप्रेशन में इंसान अपने आप में नहीं रहता।

इस बीमारी के प्रति लोगों के जागरूक नहीं रहने के कारण लोग अपना इलाज नहीं करवा पाते हैं। कई तरह के डिप्रेशन हैं। बेल्जियम में तो इसका एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। यहां रहने वाली एक महिला डिप्रेशन में खुद को में खुद को मुर्गी समझने लगी। वो नॉर्मल इंसानों की जगह मुर्गी की तरहव्यवहार करने लग गयी। उस महिला को उसके गार्डन में मुर्गियों की तरह चलते और दाना चुगते देखा गया। साइंटिस्ट का कहना है कि मेन्टल हेल्थ डिसऑर्डर की वजह से महिला ऐसी हरकतें करने लगी।

54 साल की इस महिला की पहचान उजागर नहीं की गई। महिला बेल्जियम में एक फार्मेसी में काम करती है। साथ ही उसके पास्ट में कोई भी ड्रग या अब्यूज की हिस्ट्री नहीं मिली। सबसे पहले महिला के भाई ने उसे गार्डन में दाना चुगते देखा। साथ ही वो मुर्गियों की तरह अपना गला भी हिलाती दिखी।

दरअसल, महिला को ऐसा लगने लगा है कि वो असल में मुर्गी है। साथ ही वो मुर्गियों की तरह बांग देने लगी थी। जांच के दौरान महिला ने बताया कि अचानक ही उसे ऐसा लगने लगा कि वो असल में मुर्गी है। उसके पैर में अजब सी सनसनाहट होने लगी थी। इसके कुछ समय बाद उसे दौरे पड़े, जिसके बाद उसने मुर्गियों की तरह हरकतें करनी शुरू कर दी। महिला के परिवार में एक करीबी की कुछ सालों पहले मौत हुई थी।

इसके बाद से महिला डिप्रेशन में थी। लेकिन एक साल पहले उसने जॉब पर लौटने का फैसला किया। लेकिन हाल ही में दौरे पड़ने के बाद वो मुर्गी बन बैठी। अभी तक पूरी दुनिया में ऐसे कुल 56 मामले सामने आए हैं। 1850 से 2012 तक इन मरीजों के केस सामने आए हैं। इनमें से कुछ अपने आप को शेर समझते थे तो कोई कुत्ता, टाइगर या मगरमच्छ ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

निवर्तमान एसपी कार्तिक एस को दी गई भावभीनी विदाई, समारोह

हज़ारीबाग(आवाज़ डेली)। रविवार की देर शाम शुरू हुआ पूर्व एसपी कार्तिक एस का विदाई समारोह रात्रि पौने 11 बजे तक चला। जिसमें...

बड़कागांव के पूर्व विधायक के चालक की जमीन विवाद में गोली मारकर हत्या

हज़ारीबाग (आवाज़ डेली)। बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो के चालक राहुल साव की जमीन विवाद में गोली मारकर रविवार की देर शाम...

झारखंड के सियासत की हांडी में फिर पक रही खिचड़ी, खेला होबे

रांची/ हज़ारीबागझारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। क्योंकि झारखंड के सियासत की हांडी में एकबार फिर पक रही खिचड़ी। खेला...

पतरातु डैम से जिस युवती की मिली लाश, वह निकली हजारीबाग मेडिकल काॅलेज की छात्रा

आवाज डेलीहजारीबाग । पतरातू डैम में 26 वर्षीया जिस युवती का हांथ- पैर बांधकर उसकी लाश डैम में फेंक दिया गया था,...

Recent Comments

error: Content is protected !!