आवाज डेली
बड़कागांव। जान से अधिक लगायी ईमली की कीमत लगाने का खामियाजा प्रखंड के सांढ पंचायत के शिवाडीह निवासी दिलीप कुमार उर्फ पुनीत पासी 45 वर्ष को चुकाना पड़ गया। इस लापरवाही में उसकी पेड़ से गिरकर मौत हो गयी।
बताया जा रहा है कि वह ईमली पेड़ पर चढ़ा था, पानी की वजह से पैर फिसलने के कारण वह नीचे आ गिरा, मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों ने आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुनीत पासी अपने पीछे पत्नी बीमली देवी, बेटा खिरोधर पासी, बबलू पासी, बेटी सोनी कुमारी को छोड़ गया।
बताते चलें कि पुनीत पासी ताड़ी बेचकर अपना जीवन यापन करता था। वह एकलौता कमाऊ सदस्य था।
इस पर मुखिया कैलाश महतो, वार्ड सदस्य आनंद कु पासवान,पूर्व वार्ड सदस्य महेंद्र चौधरी, राजेश चौधरी ,अशोक चौधरी सहित सैकड़ों लोगों ने दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से मुआवजे की मांग की।