Monday, May 29, 2023
Home देश राफेल लड़ाकू विमान की पहली खेप के पांच जहाज फ्रांस से भारत...

राफेल लड़ाकू विमान की पहली खेप के पांच जहाज फ्रांस से भारत के लिये रवाना

नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप के पांच जहाज सोमवार को फ्रांस से भारत के लिये रवाना हो गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इन विमानों के बुधवार को अंबाला वायुसेना स्टेशन पहुंचने की उम्मीद है। भारत ने वायुसेना के लिये 36 राफेल विमान खरीदने के लिये चार साल पहले फ्रांस के साथ 59 हजार करोड़ रुपये का करार किया था।

वायुसेना के बेड़े में राफेल के शामिल होने से उसकी युद्ध क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि होने की उम्मीद है। भारत को यह लड़ाकू विमान ऐसे समय में मिले हैं, जब उसका पूर्वी लद्दाख में सीमा के मुद्दे पर चीन के साथ गतिरोध चल रहा है।

फ्रांस में भारत के राजदूत जावेद अशरफ ने विमानों के फ्रांस से उड़ान भरने से पहले भारतीय वायुसेना के पायलटों से बातचीत की।

पेरिस में स्थित भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, ‘यात्रा मंगलमय हो: फ्रांस में भारतीय राजदूत ने राफेल के भारतीय पायलटों से बातचीत कर उन्हें बधाई दी। साथ ही उन्हें सुरक्षित भारत पहुंचने के लिये शुभकामनाएं भी दीं।’

इन पांच राफेल लड़ाकू विमानों को बुधवार दोपहर वायुसेना में शामिल किये जाने की उम्मीद है। हालांकि, वायुसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि इन्हें बल में शामिल करने को लेकर औपचारिक समारोह का आयोजन अगस्त के मध्य में किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

निवर्तमान एसपी कार्तिक एस को दी गई भावभीनी विदाई, समारोह

हज़ारीबाग(आवाज़ डेली)। रविवार की देर शाम शुरू हुआ पूर्व एसपी कार्तिक एस का विदाई समारोह रात्रि पौने 11 बजे तक चला। जिसमें...

बड़कागांव के पूर्व विधायक के चालक की जमीन विवाद में गोली मारकर हत्या

हज़ारीबाग (आवाज़ डेली)। बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो के चालक राहुल साव की जमीन विवाद में गोली मारकर रविवार की देर शाम...

झारखंड के सियासत की हांडी में फिर पक रही खिचड़ी, खेला होबे

रांची/ हज़ारीबागझारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। क्योंकि झारखंड के सियासत की हांडी में एकबार फिर पक रही खिचड़ी। खेला...

पतरातु डैम से जिस युवती की मिली लाश, वह निकली हजारीबाग मेडिकल काॅलेज की छात्रा

आवाज डेलीहजारीबाग । पतरातू डैम में 26 वर्षीया जिस युवती का हांथ- पैर बांधकर उसकी लाश डैम में फेंक दिया गया था,...

Recent Comments

error: Content is protected !!