Thursday, March 16, 2023
Home अभी अभी चार दिनों से लापता महिला का कुंआ से मिला शव, पथराव

चार दिनों से लापता महिला का कुंआ से मिला शव, पथराव

आवाज संवाददाता
बरही.
प्रखंड अंतर्गत गौरियाकरमा निवासी बबीता देवी पिछले चार दिनों से लापता थी। जिसका शव शनिवार दोपहर एक कुंआ से बरामद किया गया। महिला की गुमशुदगी को लेकर उनके पति अनिल यादव ने बरही थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था।

जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी 30 सितंबर से दोपहर अपने मायका जाने के नाम पर घर से निकली थी। शाम तक मायका नही पहुँची। ऐसी स्थिति में उनके द्वारा बहुत खोजबीन किया गया, लेकिन कही से कुछ पता नही चल पाया।

इस बाबत उन्होंने प्रशासन से अपनी पत्नी की बरामदगी का गुहार लगायी थी। उक्त महिला का शव शनिवार दोपहर गांव के ही एक कुआं से बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार महिला के लापता होने से पूर्व पारिवारिक विवाद चल रहा था। जो कुआं से शव मिला वह पिछले कई वर्षों से सुनसान पड़ा था। महिला के मायके से आये लोगों ने आक्रोश में काफी पथराव किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

निवर्तमान एसपी कार्तिक एस को दी गई भावभीनी विदाई, समारोह

हज़ारीबाग(आवाज़ डेली)। रविवार की देर शाम शुरू हुआ पूर्व एसपी कार्तिक एस का विदाई समारोह रात्रि पौने 11 बजे तक चला। जिसमें...

बड़कागांव के पूर्व विधायक के चालक की जमीन विवाद में गोली मारकर हत्या

हज़ारीबाग (आवाज़ डेली)। बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो के चालक राहुल साव की जमीन विवाद में गोली मारकर रविवार की देर शाम...

झारखंड के सियासत की हांडी में फिर पक रही खिचड़ी, खेला होबे

रांची/ हज़ारीबागझारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। क्योंकि झारखंड के सियासत की हांडी में एकबार फिर पक रही खिचड़ी। खेला...

पतरातु डैम से जिस युवती की मिली लाश, वह निकली हजारीबाग मेडिकल काॅलेज की छात्रा

आवाज डेलीहजारीबाग । पतरातू डैम में 26 वर्षीया जिस युवती का हांथ- पैर बांधकर उसकी लाश डैम में फेंक दिया गया था,...

Recent Comments

error: Content is protected !!