आवाज डेली
टाटीझरिया । ये सभी टाटीझरिया थाना क्षेत्र के चोरी/ छिनतई/ लूट के आरोपी हैं। इनसे सावधान रहें। इन्हें पहचान लें, कुछ इसी मकसद से इस तरह का पोस्टर टाटीझरिया थाना परिसर में लगाया गया है।
पोस्टर में 16 व्यक्तियों का पासपोर्ट साइज का फोटो और उसका नाम लिखा गया है। इसमें बताया गया कि इनलोगों के ऊपर थाने में चोरी, छिनतई, लूट का मामला दर्ज है।
आरोपियों में मोइन अंसारी, अरविंद हेम्ब्रम, बलराम मुंडा, सोरेन मांझी, राजेश कुमार, अमित कुमार, विवेक कुमार, दशरथ महतो व अन्य के नाम का उल्लेख किया गया है।
प्रशासन द्वारा ऐसा कदम उठाए जाने से अब इसकी चर्चा होने लगी है। वहीं चोरी, छिनतई, लूट जैसे अपराध करने से भी लोग सहमेंगे। ऐसा पोस्टर टाटीझरिया थाने में पहली बार चिपकाया गया है।