– सुदेश- चंद्रप्रकाश से रही थी नजदीकियां, बरेली में अफीम के साथ पकड़ाया
– छात्र नेता की आड़ में करता था अफीम सप्लाई
आवाज टीम
हज़ारीबाग। विनोबा भावे विश्वविद्यालय आजसू छात्र संघ के अध्यक्ष उदय कुमार मेहता को बिना देर किये आजसू ने बाहर दिखा दिया। यह कार्रवाई उनके डेढ़ किलो अफीम के साथ यूपी के बरेली में गिरफ्तारी की सूचना पर की गई। उदय का पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो – चंद्रप्रकाश से काफी नजदीकियां थी। उनके साथ की तस्वीरों को लेकर सवाल उठते कि उससे पहले यह कार्रवाई कर दी गई।
जानकारी के अनुसार उदय को 15 जुलाई को बरेली पुलिस ने जेल भेजा। उसे बरेली के आंवला रामनगर मार्ग से ग्राम मनोना जाने वाले रास्ते पर उस वक्त पकड़ा गया , जब स्थल पर पुलिस सूचना पर पहुंची। समय कुछ तस्कर अफीम का खरीद फरोख्त कर रहे थे. इसी बीच एएसआई दिलीप कुमार सोनू कुमार, मोहम्मद सलीम एवं पुलिस के अन्य जवान पर अंधाधुंध फायरिंग उनकी ओर से होने लगी।
जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई, जिसमें एक अफीम तस्कर घायल हो गया. पकड़े गए तस्करों में प्रदीप कुमार ग्राम नाबाड़ी थाना मांडू, झारखंड और दूसरा हज़ारीबाग शहर के इंद्रपुरी चौक स्थित लाल कोठी इलाके का रहने वाला उदय कुमार मेहता लाल कोठी इंद्रपुरी, हजारीबाग भी शामिल था।
लेकिन यह किसी को नहीं मालूम हुआ कि विनोबा भावे विश्वविद्यालय आजसू छात्र संघ का अध्यक्ष इतने संगीन मामले में जेल जा चुका है। जब आया तो पता चला कि नेताजी के बैग से किताब और थीसिस के नीचे डेढ़ किलो अफीम बरामद हुआ था। उन सब से अफीम और तमंचे मिलने पर बरेली पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी झारखंड से अफीम ले जाकर ओमपाल एवं रामचंद्र से बेचा करते थे आत्मीय हरियाणा एवं पंजाब में अफीम को तस्करी की जाती थी। आरोपी उदय विभावि से पीएचडी भी कर रहा था।