Sunday, May 28, 2023
Home मनोरंजन अस्पताल में इलाज करा रहे अमिताभ बच्चन ने भगवान को किया याद,...

अस्पताल में इलाज करा रहे अमिताभ बच्चन ने भगवान को किया याद, कहा- ईश्वर के चरणों में समर्पित

अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन कोरोना पॉजिटिव हैं। बिग बी और अभिषेक अस्पताल में हैं। वहीं आराध्या और ऐश्वर्या होम क्वारंटाइन पर हैं। बिग बी अस्पताल से भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। वह सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। अब बिग बी ने भगवान की फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करने के साथ लिखा, ईश्वर के चरणों में समर्पित।

बिग बी ने इससे पहले ट्वीट कर 6 तरह के लोगों से दूरी बनाने की सलाह दी थी। उन्होंने लिखा था, ‘ईर्ष्या करने वाले, घृणा करने वाले, असंतोषी, क्रोधी, सदा संदेह करने वाले और पराए आसरे जीने वाले ये 6 प्रकार के मनुष्य हमेशा दुखी रहते हैं। अतः यथा संभव इन प्रवृत्तियों से बचना चाहिए’।

नानावटी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल के पीआरओ के मुताबिक अमिताभ बच्चन की हालत अब पहले से बेहतर है। अमिताभ बच्चन के फैन्स उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए कामना कर रहे हैं। कोई हवन तो कोई पूजा-पाठ कर रहा है। जबसे अमिताभ बच्चन की यह खबर सामने आई है, हॉस्पिटल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो रही है। इसे देखते हुए मुंबई पुलिस ने भी अपनी सिक्योरिटी बढ़ा दी है।

एक्टर के चारों बंगले- जलसा, जनक, वत्सा और प्रतीक्षा, सभी को बीएमसी ने सील कर दिया है। बाहर कंटेनमेंट जोन का बोर्ड लगा दिया है। बिग बी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म गुलाबो सिताबो ओटीटी पर रिलीज हुई है। फिल्म में बिग बी के साथ आयुष्मान खुराना लीड रोल में थे। बिग बी की परफॉर्मेंस को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

निवर्तमान एसपी कार्तिक एस को दी गई भावभीनी विदाई, समारोह

हज़ारीबाग(आवाज़ डेली)। रविवार की देर शाम शुरू हुआ पूर्व एसपी कार्तिक एस का विदाई समारोह रात्रि पौने 11 बजे तक चला। जिसमें...

बड़कागांव के पूर्व विधायक के चालक की जमीन विवाद में गोली मारकर हत्या

हज़ारीबाग (आवाज़ डेली)। बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो के चालक राहुल साव की जमीन विवाद में गोली मारकर रविवार की देर शाम...

झारखंड के सियासत की हांडी में फिर पक रही खिचड़ी, खेला होबे

रांची/ हज़ारीबागझारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। क्योंकि झारखंड के सियासत की हांडी में एकबार फिर पक रही खिचड़ी। खेला...

पतरातु डैम से जिस युवती की मिली लाश, वह निकली हजारीबाग मेडिकल काॅलेज की छात्रा

आवाज डेलीहजारीबाग । पतरातू डैम में 26 वर्षीया जिस युवती का हांथ- पैर बांधकर उसकी लाश डैम में फेंक दिया गया था,...

Recent Comments

error: Content is protected !!