Monday, May 29, 2023
Home झारखण्ड हज़ारीब़ाग करियातपुर तालाब: बड़ी संख्या मछलियां में मरीं

करियातपुर तालाब: बड़ी संख्या मछलियां में मरीं

बरही : बरही थाना अंतर्गत करियातपुर स्थित उच्च विद्यालय के बगल के तालाब में बड़ी संख्या में मछलियों के मरने खबर है। इससे मत्स्यपालकों का भारी नुकसान हुआ है। मत्स्यपालकों द्वारा अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा तालाब में जहर डाले जाने की आशंका व्यक्त की गई। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह लोगों ने देखा कि तालाब मरीं हुईं मछलियों से पटा हुआ है। करियातपुर स्थित इस मोदीयान तालाब में मत्स्य पालन का कार्य उदय निषाद की देखरेख में किया जाता है। यह तालाब उदय निषाद मत्स्य विभाग से 3 साल के लिए लीज पर लिया है।

उनके साथ पार्टनर के रूप में करियातपुर के मत्स्य पालक देव कुमार दास, दिनेश कुमार दास, अजय कुमार दास, देवचंद्र व रविदास रोहित रविदास जब तालाब पर पहुंचे तो वह वहां का नजारा देखकर सन्न रह गए। मत्स्य पालकों ने बताया कि तालाब में झाड़ी रहने के कारण पूर्ण रूप से पहले ही वे लोग मछली नहीं निकाल पाए थे।

दो माह पहले भी हजारों रुपये का तालाब में जीरा डाला था। मौके पर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता राम कुमार दास ने कहा कि पार्टनरशिप पर मत्स्य पालन कर रहे ये मत्स्य पालक लोग गरीब हैं। दोषियों की खोजबीन कर कार्रवाई होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

निवर्तमान एसपी कार्तिक एस को दी गई भावभीनी विदाई, समारोह

हज़ारीबाग(आवाज़ डेली)। रविवार की देर शाम शुरू हुआ पूर्व एसपी कार्तिक एस का विदाई समारोह रात्रि पौने 11 बजे तक चला। जिसमें...

बड़कागांव के पूर्व विधायक के चालक की जमीन विवाद में गोली मारकर हत्या

हज़ारीबाग (आवाज़ डेली)। बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो के चालक राहुल साव की जमीन विवाद में गोली मारकर रविवार की देर शाम...

झारखंड के सियासत की हांडी में फिर पक रही खिचड़ी, खेला होबे

रांची/ हज़ारीबागझारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। क्योंकि झारखंड के सियासत की हांडी में एकबार फिर पक रही खिचड़ी। खेला...

पतरातु डैम से जिस युवती की मिली लाश, वह निकली हजारीबाग मेडिकल काॅलेज की छात्रा

आवाज डेलीहजारीबाग । पतरातू डैम में 26 वर्षीया जिस युवती का हांथ- पैर बांधकर उसकी लाश डैम में फेंक दिया गया था,...

Recent Comments

error: Content is protected !!